सकट के प्राचीन चौथ माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुहागिनों ने अखंड सुहाग व सुख-समृद्धि की की कामना

Nov 27, 2026 - 18:30
 0
सकट के प्राचीन चौथ माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुहागिनों ने अखंड सुहाग व सुख-समृद्धि की की कामना

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। अलवर जिले के सकट ग्राम स्थित प्राचीन चौथ माता मंदिर में शुक्रवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ चौथ माता का व्रत रखा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति का माहौल बना रहा।

सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता मंदिर पहुंचकर प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व अखंड सुहाग की कामना की। वहीं, कई महिला श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर कृतज्ञता जताई।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने समूह में बैठकर व्रत कथा का श्रवण किया। इसके साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देकर बुजुर्ग महिलाओं का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

देर शाम और रात्रि के समय चांद के दर्शन होने पर महिलाओं ने चौथ माता को जल अर्पित कर अपना उपवास पूरा किया। इस अवसर पर घरों में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पकवान बनाए गए, जिनका माता को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

चौथ माता के व्रत के चलते मंदिर में दर्शनों के लिए स्थानीय गांवों और ढाणियों के अलावा दिल्ली, जयपुर, अलवर, दौसा, राजगढ़, बांदीकुई, बसवा और टहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................