ब्रज यात्रा में अव्यवस्थाओं का दंश: खोह में नहीं मिला पड़ाव स्थल, 10 हजार पदयात्री बेहाल; थके-हारे वृद्धों व महिलाओं ने 4 किमी पैदल चलकर आदि बद्री में ली शरण

Nov 23, 2026 - 21:50
 0
ब्रज यात्रा में अव्यवस्थाओं का दंश: खोह में नहीं मिला पड़ाव स्थल, 10 हजार पदयात्री बेहाल; थके-हारे वृद्धों व महिलाओं ने 4 किमी पैदल चलकर आदि बद्री में ली शरण

प्राचीन पड़ाव स्थलों पर अवैध कब्जों से बढ़ी परेशानी, पदयात्रा संचालक ने एसडीएम अमित मीणा को ज्ञापन सौंप की स्थायी व्यवस्था की मांग

डीग / नीरज जैन। राधा रानी ब्रज यात्रा में शामिल लगभग 10 हजार पदयात्रियों को सोमवार को डीग क्षेत्र के गांव खोह में पड़ाव के लिए स्थान नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर की यात्रा की थकान से चूर वृद्ध और महिला पदयात्रियों को मजबूरन खोह से करीब 4 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलकर आदि बद्री धाम पहुंचना पड़ा, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम के लिए पड़ाव डाला।

प्राचीन पड़ाव स्थलों पर अवैध कब्जे, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पदयात्रा के संचालक राधा कान्त शास्त्री ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अमित मीणा को ज्ञापन सौंपकर डीग क्षेत्र में ब्रज यात्राओं के लिए उपयुक्त पड़ाव स्थलों की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि पदयात्री लंबे समय से पड़ाव स्थलों की कमी से जूझ रहे हैं। पर्याप्त स्थान न होने के कारण कई पदयात्राएं धीरे-धीरे बंद होने लगी हैं और अब कुछ गिनी-चुनी प्राचीन यात्राएं ही आयोजित हो पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचीन पड़ाव स्थलों पर अवैध कब्जे हो गए हैं, जिससे यात्रियों को या तो मोटी रकम देकर खेत किराये पर लेने पड़ते हैं या फिर लंबी दूरी तय कर आगे बढ़ना पड़ता है। शास्त्री ने कहा कि पदयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराना स्थानीय प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है।

रास्ते की परेशानियों के चलते बदलना पड़ा यात्रा मार्ग प्रिया-प्रीतम की दिव्य लीला स्थलियों के दर्शन करते हुए पदयात्री सोमवार को टांकोली से रवाना हुए थे और प्राचीन बूढ़े बद्री मंदिर में दर्शन किए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें गांव सेऊ स्थित नयन सरोवर और जड़खोर गौशाला जाना था, लेकिन रास्ते की अव्यवस्थाओं और परेशानियों को देखते हुए यात्रा का मार्ग बदलना पड़ा। खोह में स्वागत-सत्कार के बाद यात्री नील घाटी होते हुए आदि बद्री धाम पहुंचे।

आदि बद्री में महंत शिवराम दास महाराज ने की ठहरने की व्यवस्था धार्मिक मान्यता है कि खोह में महारास के मध्य भगवान श्रीकृष्ण अंतर्धान हो गए थे और उन्हें खोजते हुए गोपियां आदि बद्री पहुंची थीं, जहां योगमाया के दर्शन के बाद उन्हें श्यामसुंदर के दर्शन हुए थे। इसी पावन भूमि पर पहुंचने पर आदि बद्री धाम के महंत शिवराम दास महाराज ने सभी पदयात्रियों का आत्मीय स्वागत किया और उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था कर राहत प्रदान की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................