सुमेरपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की विमला मीना बनी प्रधान; कांग्रेस को मिले 15 वोट, भाजपा के खाते में आए 6 मत
तखतगढ़ (बरकत खां)। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत सुमेरपुर पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी विमला मीना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 9 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत हुए मतदान में कुल 21 मत पड़े। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस की विमला मीना को 15 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में केवल 6 मत ही आए। स्पष्ट बहुमत के साथ विमला मीना को सुमेरपुर पंचायत समिति का नया प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। जीत की घोषणा के साथ ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

