मैसर्स भारत मेडिकल स्टोर के औषधि अनुज्ञापत्र 6 दिवस के लिए निलंबित

Nov 27, 2026 - 17:37
 0
मैसर्स भारत मेडिकल स्टोर के औषधि अनुज्ञापत्र 6 दिवस के लिए निलंबित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) औषधियों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण में निर्धारित वैधानिक प्रावधानों तथा औषधि अनुज्ञापत्र की शर्तों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत मैसर्स भारत मेडिकल स्टोर, बन्ने खान कॉम्प्लेक्स, मोठूका चौक,मोठूका, किशनगढ़बास के औषधि अनुज्ञापत्र 6 दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं।
उक्त फर्म के प्रोपराइटर एवं अनुमोदित पंजीकृत फार्मासिस्ट आलिम खान (फार्मासिस्ट पंजीयन क्रमांक 47028) को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के अंतर्गत औषधि अनुज्ञापत्र संख्या DRUG/2023-24/97830 एवं DRUG/2023-24/97831 (फॉर्म 20 एवं 21) जारी किए गए थे।
औषधि नियंत्रण अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा, अलवर (अतिरिक्त कार्यभार खैरथल-तिजारा) द्वारा दिनांक 14.10.2026 को फर्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें मूल औषधि अनुज्ञापत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं होना, निर्धारित निरीक्षण पुस्तिका (फॉर्म-35) का संधारण नहीं होना, विक्रय बिलों का समुचित संधारण एवं प्रस्तुतीकरण नहीं करना, Schedule H1 रजिस्टर निरीक्षण के समय प्रस्तुत नहीं करना तथा औषधियों के क्रय बिल कालानुक्रमिक क्रम में संधारित नहीं होना प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान Schedule H1 के अंतर्गत आने वाली Inj. C-One 1 gm (Ceftriaxone Injection) बैच नंबर ZJMO115 तथा Tab. Zuracef-200 (Cefixime 200 mg) बैच नंबर ZRT25022EC के निर्धारित विक्रय विवरण भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
उक्त अनियमितताओं के संबंध में फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण एवं व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया। फर्म की ओर से आलिम खान द्वारा दिनांक 07.11.2026 को ई-मेल के माध्यम से जवाब एवं विभिन्न दस्तावेज, फोटोग्राफ, विक्रय बिल तथा Schedule H1 विवरण प्रस्तुत किए गए।
प्रस्तुत जवाब एवं दस्तावेजों का परीक्षण करने पर पाया गया कि निरीक्षण के बाद कुछ अभिलेख व्यवस्थित किए गए, लेकिन प्रस्तुत दस्तावेज निरीक्षण के समय पाई गई अनियमितताओं का संतोषजनक निराकरण नहीं करते। विशेष रूप से निर्धारित अभिलेखों के निरीक्षण के समय उपलब्ध एवं प्रस्तुत नहीं होने तथा संबंधित औषधियों के पूर्ण विक्रय विवरण का सत्यापन नहीं हो पाने की स्थिति प्रमाणित हुई।
प्रकरण में उपलब्ध निरीक्षण रिपोर्ट, कारण बताओ नोटिस, फर्म के जवाब एवं संलग्न दस्तावेजों के समग्र परीक्षण के पश्चात नियमावली के नियम 65 के विभिन्न प्रावधानों एवं औषधि अनुज्ञापत्र की शर्तों का उल्लंघन प्रमाणित पाए जाने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक, नरोत्तम देव बारोठिया द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के नियम 66(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए फर्म के दोनों औषधि अनुज्ञापत्रों को दिनांक 10.12.2026 से 15.12.2026 तक (दोनों दिवस सम्मिलित) कुल 6 दिवस के लिए निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित समस्त अभिलेख नियमानुसार संधारित करें, Schedule H1 औषधियों का निर्धारित विवरण रखें, प्रत्येक विक्रय का नियमानुसार बिल जारी करें तथा औषधि अनुज्ञापत्र की सभी शर्तों एवं वैधानिक प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है