तंबाकू मुक्त खैरथल बनाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन

Nov 27, 2026 - 17:35
 0
तंबाकू मुक्त खैरथल बनाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद खैरथल एवं एसआरकेपीएस, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में "तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0" के तहत  नगर परिषद खैरथल तिजारा के सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. अरविंद गेट की अध्यक्षता में किया किया गया। डॉ .अरविंद  गेट ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के अंतर्गत जो गतिविधि निर्धारित की गई है उनको 60 दिवसीय अभियान में पूरा किया जाना हैं और साथ ही प्रत्येक दिन जिले में की गई गतिविधि की रिपोर्टिंग नियमित समय  से की जानी हैं साथ ही सभी को निर्देश दिए की जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों को तम्बाकू चिकित्सा संस्थान बनाए जाने अनिवार्य हैं । ओर कोटपा कानून की धाराओं में चालान की कार्यवाही करे।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी  डॉ ललित शर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू सेवन आज एक गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौती बन चुका है। इससे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अनेक घातक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए कानूनों का कड़ाई से पालन कराने के साथ-साथ व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है।
 एसआरकेपीएस के राज्य समन्वयक हिरेंद्र सेवदा ने कार्यशाला में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के विभिन्न प्रावधानों तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत की परिकल्पना के बारे मे  विस्तार से जानकारी दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है