कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी नेअलवर में किया रोड शो

Apr 15, 2024 - 16:20
Apr 15, 2024 - 16:43
 0
कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी नेअलवर में किया रोड शो

रामगढ़ ,अलवर
अलवर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव और देश की आयरन लेडी स्वर्गीय श्री मती इंदिरा गांधी की प्रतिबिंब  प्रियंका गांधी ने15 अप्रैल सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक रोड शो कंपनी बाग शहीद स्मारक से शुरू होकर मन्नी का बड़,चर्च रोड, होपसर्कस, कलाकंद मार्केट, घंटाघर, काशीराम चौराहा, रोड नंबर 2 से मेव बोर्डिंग  रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव, राष्ट्रीय नेता रामगढ़ विधायक ज़ुबैर खान अजय अग्रवाल इमरान खान वाजिब अली पूर्व विधायक सहित कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे।

प्रियंका तक पहुंची समस्याओं की पर्ची

रोड शो के दौरान अपनी समस्याएं कागज पर लिखकर लोग प्रियंका गांधी के रथ पर पहुंचा रहे हैं।रोड शो के दौरान प्रियंका ने हाथ हिलाकर और जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने अपनी समस्याएं कागज पर लिखकर रथ पर पहुंचाई। रोड शो में अलवर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ता भी साथ चल रहे थे। विधानसभा वार कांग्रेस के विधायक, पूर्व एमएलए और युवा नेताओं ने प्रियंका गांधी से चुनावी रथ में आकर मुलाकात भी की।

रोड शो के दौरान रामगढ़ की पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ काशीराम चौराहे पर प्रियंका गांधी का स्वागत इसमौके पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जुबेर खान जिंदाबाद ललित यादव जिंदाबाद के जम कर नारे लगाए। 

इस मौके पर रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित बबली शर्मा रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरू खान रामगढ़ नगरपालिका पार्षद प्रतिनिधि अमित भारद्वाज ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश मीणा रामू मेघवाल रोहित खंडेलवाल , अंशुल गोयल युवा नेता कांग्रेस गोबिंदगढ़, हेतराम वर्मा मांगेलाल वर्मा एडवोकेट अमित कसोटिया चंदन चौधरी वीर सिंह सरपंच दिनेश वाल्मीकि जोरमल चौधरी जिला पार्षद प्रतिनिधि दया किशन सैनी बृज बिहारी सैनी शौकत खान आरिफ खान तैयब हुसैन नीकच आरिफ खान बरामदा गोवर्धन शर्मा बगड़ राजपुत बच्चू सिंह ठेकेदार शिवनंदन चौधरी पूर्व जिला पार्षद अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................