कोलसिया के श्रवण सागर अभिनीत राजस्थानी फिल्म "भरखमा" के पोस्टर का विमोचन

देशभर के 60 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी फिल्म भरखमा

May 4, 2024 - 12:09
 0
कोलसिया के श्रवण सागर अभिनीत राजस्थानी फिल्म "भरखमा" के पोस्टर का विमोचन

उदयपुरवाटी / बुगाला (सुमेर सिंह राव ) साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित पुस्तक भरखमा पर आधारित राजस्थानी फिल्म भरखमा का मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट जयपुर के फोर्ट रेस्तरां हुआ। राजस्थान फाउंडेशन की ओर से प्रस्तुत एवं पीके सोनी व सोनी सांवता  एंटरटेनमेंट की ओर से पोस्टर लॉन्च किया गया।इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर श्रवण सागर,एक्ट्रेस अंजली राघव,गरीमा कपूर,राजवीर गुर्जर बस्सी,निक्स बोहरा,जितेन्द्र छाबड़ी,साहिल चंदेल मौजूद रहे। इस फिल्म के लेखक साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी हैं।फिल्म का निर्देशन एस सागर ने किया है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म का पहला गाना "मने हो गयो है प्यार" को भी रिलीज किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए क्रिएटर्स भी मौजूद रहे। अभिनेता श्रवण सागर ने बताया कि वे राजस्थानी भाषा और सिनेमा के लिए पिछले कई दशक से कार्य कर रहे हैं।इस बार साहित्य को सिनेमा से जोड़ते हुए यह फिल्म तैयार की है।भरखमा पुस्तक को देशभर में काफी सराहा जा चुका है। इस पर यह फिल्म बनाई गई है।फ़िल्म की शूटिंग जयपुर, सीकर,कोटा और शेखावाटी इलाकों में की गई है। इसमें राजस्थान के यंग टैलेंट को मौका दिया है। राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में पहली बार देशभर के 60 से अधिक सिनेमाघरों में इसे 5 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। राजस्थानी सिनेमा इस समय अपनी एक नई दिशा की तरफ मोड़ ले रहा है इनका प्रयास है कि यह रीजनल सिनेमा भी अन्य राज्यों की तरह फिर से अपने मुकाम पर पहुंचे।एक्ट्रेस अंजलि राघव ने बताया कि वह हरियाणी इंडस्ट्री में काफी समय से काम कर रही है वहां गानों और अन्य प्रोजेक्ट्स में लोगों ने खूब प्यार दिया है। अब राजस्थानी सिनेमा से कनेक्ट होते हुए मैंने यह फिल्म की है जो मेरे लिए भी गर्व की बात है।रीजनल सिनेमा के लिए हर आर्टिस्ट अपना 100 प्रतिशत देता है।अंजलि हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड फिल्म "तेवर"में भी काम कर चुकी है साथ ही वह कैरी-रिश्ता व खट्टा मीठा नामक धारावाहिक में भी नजर आई हैं। अंजलि को "हाय रे मेरी मोटो" गाने ने दुनियाभर में पहचान दिलाई हुई है। 
एक्टर व क्रिएटर राजवीर गुर्जर तथा निक्स बोहरा ने बताया कि राजस्थानी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए हम दिल से जुड़े हुए है। यह साहित्य पुस्तक पर बनी फिल्म है और इससे जुड़ना हमारे लिए खास है। हम सभी क्रिएटर्स ने मिलकर आज राजस्थानी सिनेमा के साथ खड़े होने के सोशल मीडिया पर कैम्पेन भी शुरू किया है।इस कैम्पेन में अजय शर्मा,जेपी चौधरी,निशा गुर्जर, नैना चौहान,डीजी मावई,बल्ली बालपुर,अजीत बैंसला, भरत कसाना,पम्मी खटाना, राज (हाट्स), कोमल मीना,उतरा मीना,अंजलि मीना,साक्षी मीना,अजय के मीना ने सहयोग दिया।राजस्थानी सिनेमा व फिल्म भरखमा से जुड़े वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................