दिव्यांग बालकों को गर्मी से बचाने हेतु भामाशाहों ने भेंट किया कूलर

Jun 4, 2024 - 17:42
 0
दिव्यांग बालकों को गर्मी से बचाने हेतु भामाशाहों ने भेंट किया कूलर

संजय बागड़ी (बहरोड़)
      कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भामाशाहों ने मिलकर सरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र में एक कूलर भेंट कर दिव्यांग बालको को गर्मी से राहत प्रदान की। संस्था अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया की नोतपा के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए  भामाशाहों ने मिलकर एक कूलर प्रदान किया। संस्था स्टाफ सदस्यों ने भामाशाहों को आगे भी इसी तरह संस्था में अपना सहयोग कर दिव्यांग बालकों के सशक्तिकरण में अपनी भूमिका निभाते हुए संस्था का मार्गदर्शन करते रहने हेतु धन्यवाद किया। इन दिव्यांग बालकों के लिए इस भीषण गर्मी से बचने हेतु कूलर की व्यवस्था करने में हनुमान प्रसाद दीप टेलर,डॉ.ऋषिदेव दंत चिकित्सक,जादूगर शिवकुमार, भुवनेश पंडित,गिर्राज पंडित,कुलदीप शर्मा अध्यक्ष दी आर्टिस्ट मानव सेवा समिति सहित श्याम मंडल परिवार के सदस्यों ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................