जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की बैठक आयोजित, अवैध बिक्री, जागरूकता, मॉनिटरिंग पर रहा फोकस

Oct 7, 2025 - 14:41
 0
जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की बैठक आयोजित, अवैध बिक्री, जागरूकता, मॉनिटरिंग पर रहा फोकस


कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 7 अक्टूबर। नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहे। 

जिला कलक्टर ने जिले में ड्रग इंस्पेक्टर और सीएमएचओ को अनाधिकृत चिकित्सक एवं औषधि विक्रेताओं (झोलाछाप) के विरूद्ध कार्यवाही करने, मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित घटक दवाओं की बिक्री न हो यह सुनिश्चित करें. अनियमितता पाये जाने पर मेडिकल स्टोर्स के लाईसेंस निरस्त कर कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने शराब बिक्री के लिए सरकार के निर्देशों की पालना नहीं करने वालो, हथकड़ शराब कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही करने एवं फील्ड में जाकर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश एक्साइज विभाग को दिए। 

उन्होंने जिले में नशा मुक्ति के लिये समुचित रूप से प्रभावी कार्यवाही करने और नशा मुक्त अभियान में आमजन की सहभागिता और जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी करने और शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्प्रभावों व रोकथाम के बारे में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया. उन्होंने समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी को जिले में नियम विरूद्ध संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। 

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ने नियम विरूद्ध शराब बिक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हथकड़ शराब बनाने वालों, हुक्काबार चलाने वालों एवं ई सिगरेट, वीड, ड्रग्स, गांजा एवं नशे की टेबलेट का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने को कहा. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिये अब तक हुई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त एजेंसियां आपसी तालमेल से तस्करी पर रोक लगायें। नशीले दवाओं के व्यापार में संलिप्त मेडिकल स्टोर व अन्य दुकानदारों व व्यक्ति पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाये ताकि इनकी बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई जा सके। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश चौधरी, एएसपी वैभव शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी कुलभूषण, समाज कल्याण अधिकारी विपिन सहित संबंधित शिक्षा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................