श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देकर उनके बलिदान को याद किया गया

Jun 23, 2024 - 17:25
 0
श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देकर उनके बलिदान को याद किया गया

सिरोही (रमेश सुथार)

जिला भारतीय जनता पार्टी सिरोही की ओर से खंडेलवाल छात्रावास में जालोर सिरोही सांचौर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी का स्वागत अभिनंदन व कार्यकर्ता आभार सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला भाजापा ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पअर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। 

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं पार्टी ने मुझे संसद का टिकट देकर सम्मान बढ़ाया है इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार करता हूं जालौर सिरोही सांचौर संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दिलाने में कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत के सामने कार्यकर्ता ने लड़ा है। सांसद चौधरी ने कहा कि ये वही लुंबाराम है जो पहले सामान्य कार्यकर्ता था और आज भी सामान्य कार्यकर्ता है  कार्यकर्ताओ का जो भी काम होगा उसे किया जाएगा। कार्यकर्ता सर्वोपरि है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक दस वर्षों के कार्यकाल मे विश्व पटल पर देश का मान सम्मान बड़ा है उसका ही नतीजा है कि तीसरी बार जनता ने आर्शीवाद देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। जिससे देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में जो भी समस्या है उसको दूर करने के लिए मैं भरसक प्रयास करूंगा। साथ ही संसदीय क्षेत्र के लोगों की मांग लंबे समय से चली आ रही है उसको पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

लोकसभा प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र की ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भाजपा में लुम्बाराम चौधरी ने एक सामान्य कार्यकर्ता से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। संगठन में 40 वर्षो से सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए सांसद बने। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो लोगो से वादे किए वो वादे लुम्बाराम चौधरी के वादे है उनको पूरा करने का अब उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार व पेपरलीक मामलों की वजह से जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को नकार कर जोधपुर वापस भेजा। साथ ही मोदी के कार्यो को जनता ने सराहा है। बोहरा ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर संगठन के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। 

जिला सुरेश कोठारी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीड की हड्डी है उसकी मेहनत से ही हम चुनाव जीते हैं कार्यकर्ता का मान सम्मान लुम्बाराम चौधरी की जीत से बड़ा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  भाजपा जिला प्रभारी करण सिंह नेतरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने भी स्वागत व कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम को संबोधित किया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी का स्वागत व कार्यकर्ता आभार सम्मेलन के अवसर पर भाजपा जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................