कठूमर में क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा दे रहा हादसे को निमंत्रणबिना कनेक्शन के लंबे समय से लटका है अनुपयोगी खंभा, मोहल्लेवासियों ने की हटाने की मांग

Nov 29, 2026 - 18:03
 0
कठूमर में क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा दे रहा हादसे को निमंत्रणबिना कनेक्शन के लंबे समय से लटका है अनुपयोगी खंभा, मोहल्लेवासियों ने की हटाने की मांग

कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बे के गुरुजी वाला मोहल्ला (जाटव मोहल्ला) में मुंशीकरण उर्फ भोवल के मकान के पास लगा बिजली का एक खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद विद्युत निगम की ओर से अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस खंभे पर वर्तमान में किसी भी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन नहीं है। ऐसे में यह अनुपयोगी खंभा केवल सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। खंभा जर्जर होने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हर समय इसके गिरने की आशंका बनी रहती है।

मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर इस क्षतिग्रस्त खंभे को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को किसी अप्रिय घटना के घटित होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते इसका समाधान करना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है