अशोक बोहरा बने भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष: जितेंद्र मंत्री, शिशुपाल बने उपाध्यक्ष

Jul 17, 2024 - 17:46
 0
अशोक बोहरा बने भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष:   जितेंद्र मंत्री, शिशुपाल बने उपाध्यक्ष

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में बस स्टेंड स्तिथ अग्रसेन कुंज में भारतीय किसान संघ उदयपुरवाटी की बैठक हुई। बैठक में किसान हितों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गजानंद ने संगठन की स्थापना, विस्तार पर अपने विचार रखे। सीकर विभाग के संगठन मंत्री नीरज ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़कर उनकी समस्या को उजागर करना है। बैठक में निर्वाचन अधिकारी गजानंद के पर्वयेशक में तहसील स्तर की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे छापोली निवासी अशोक बोहरा को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार को मंत्री व शिशुपाल को उपाध्यक्ष चुना गया। मोहन लाल व नानूराम की सदस्य नियुक्त किया गया। जल्द ही पूरी कार्यकारिणी घोषित करने का संकल्प लिया। इस दौरान इस दौरान सह जिला कार्यवाह गंगाराम मौर्य, प्रचार प्रमुख महेंद्र सैनी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। इस दौरान मदन लाल सैनी, धोकल राम सैनी, मंगल चंद सैनी, समंदर सिंह सैनी, गजानंद कुमावत, सुल्तान सिंह, अशोक कुमार शर्मा, रामस्वरूप, बाबूलाल सैनी, हरि सिंह, महेंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी,  प्रकाश सैनी रामसागर, मनोज कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................