रेवाड़ी जिले में अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत व 2 गम्भीर घायल- रैफर

Jun 17, 2021 - 18:03
 0
रेवाड़ी जिले में अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत व 2 गम्भीर घायल- रैफर

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में घटित हुई अलग-अलग घटनाओं में जहाँ एक गाँव मे कुछ आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला को नोच कर मार दिया वही 2 बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घटना में एक मासूम की गोली लगने से मौत हो गई। वही एक नाबालिक ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एक अन्य घटना में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उपरोक्त घटनाएं रेवाड़ी व गुरुग्राम जिले के अंतर्गत हुई है। खबरे विस्तार से।

आवारा कुत्तों के नोचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत व 2 बुजुर्ग पुरुष हुए घायल।

रेवाड़ी जिले के अंतर्गत एक गाँव में हुई इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 2 बुजुर्ग पुरूष घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव फतेहपुरी (दड़ौली) में आज रोड के ऊपर एक मरी हुई भैंस को आवारा तीन-चार कुत्ते नोचने लग रहे थे। तभी वहां से फतेहपुरी गांव की 64 वर्षीय धनपति पत्नी बलबीर व 68 वर्षीय नेतराम पुत्र फूल सिंह और 52 वर्षीय सतबीर सिंह जा रहे थे। तभी अचानक से इन 3-4 आवारा कुत्तों ने मिलकर इन पर हमला कर दिया। अचानक कुत्तों के हुए हमले से यह तीनों बुजुर्ग सम्भल नहीं पाए तथा इन्हें बुरी तरह नोच दिया। इसी बीच गांव वालों ने आकर बीच बचाव किया वह इन तीनों को घायल अवस्था में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने नेतराम वह सतबीर की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रोहतक के लिए रेफर कर दिया व बुजुर्ग महिला धनपति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शव गृह में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संपूर्ण मामले में जाटूसाना थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

 गोली लगने से मासूम की मौत, व एक घायल।

गुरुग्राम जिले के एक गाँव मे हुई इस घटना में एक मासूम की गोली लगने के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के गाँव खलील पुर में हुई इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई। खलील पुर गाँव मे साढ़े चार साल का मासूम भव्य यादव अपने घर पर अपने परिवार वालों के साथ बैठा हुआ था कि बाहर से अचानक किसी ने गोली चला दी। वह गोली मासूम भव्य को वह उसके साथ बैठे परिचित को लगी। गोली लगने के बाद तुरंत प्रभाव से दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर मासूम भव्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मासूम के शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल के शव गृह में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में गुरुग्राम जिले की पटौदी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई कर रही है।

 नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके की जीवनलीला समाप्त।

झज्जर जिले के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गाँव बाढ़सा की रहने वाली नाबालिग 15 वर्षीय तन्नु यहां गुरुग्राम जिले के गाँव रहनवा मे अपने मामा के घर आई हुई थी। जहाँ उसने अज्ञात परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। नाबालिग लड़की ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इन कारणों का स्पष्ट रूप से भी पता नहीं चल पाया है। नाबालिग के जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद परिवारजन उसे लेकर रेवाड़ी के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शव गृह में नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में गुरुग्राम जिले की पटौदी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सच्चाई का पता पुलिस की तफ्तीश के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस की तहकीकात जारी है।

ट्रैन की चपेट में आने से महिला की मौत।

रेवाड़ी जिले के एक गाँव की महिला की ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे के गांव सुधराना की 42 वर्षीय महिला पिंकी देवी पत्नी कृष्ण कुमार दिन में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेतों में गई हुई थी। वापसी में अपने घर आते समय रेलवे लाइन पार करते समय उसके सिर पर चारे की भरोटी रखी हुई थी। जिस कारण से उसे एक तरफ से आती हुई ट्रेन के बारे में पता चल गया लेकिन दूसरी रेलवे लाइन पर आ रही ट्रेन को वह नहीं देख पाई। जिस कारण से पिंकी देवी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारजन तुरंत मौके से लेकर उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में शव गृह में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में रेवाड़ी की जीआरपी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

  • रेवाड़ी से जेपी पंडित की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................