किरोड़ी में पांच दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ संपन्न: पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ में एक लाख 51 हजार आहुतियां दी

Aug 14, 2024 - 17:55
 0
किरोड़ी में पांच दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ  संपन्न:   पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ में एक लाख 51 हजार आहुतियां दी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल किरोड़ी धाम में चल रहे पंच कुंडिय श्री रुद्र महायज्ञ  पांचवे दिन संपन्न हुआ। यज्ञ में प्रतिदिन यज्ञाचार्य  विक्रम शास्त्री श्रीमाधोपुर के सानिध्य में दशविध स्नान, हेमाद्रि संकल्प तर्पण - पार्वण, पार्थिव शिवाराचन - अभिषेक, तंत्रोक त्रिपिंडी विधान और कालसर्प शांति दोष निवारण हेतु यज्ञार्चन किया गया। यज्ञ में प्रतिदिन आविहीत देवताओं के साथ भगवान शिवशक्ति के मंत्रों की आहुतियां दी गई। रुद्र महायज्ञ में महंत गणेश दास बैरागी ऋषिकेश देवाचार्य के सानिध्य में एक लाख ईकावन हजार आहुतियां अर्पण की गई है। यज्ञ में उपाचार्य पंडित दीपक पराशर मऊ, विद्वान रिछपाल पारीक खाटू, भरत कुमार श्रीमाधोपुर, त्रिलोक चंद, विमलेश कुमार रहे। यज्ञ में प्रधान यजमान हरीश स्वामी किरोड़ी, सत्यनारायण पतलिया, प्रदेश संयोजक ब्रमहण महासभा, बिरूराम, अर्जुन लाल श्रीमाधोपुर, डॉ राजेंद्र कुमावत चिराना रहे। इस दौरान केदार मल, रमेश कुमार सीकर, ताराचंद गुर्जर, विकाश गुर्जर, भास्कर शर्मा, कपिल निम्बर्क, अक्षय बैरागी, बनवारी लाल जांगिड़, कमलेश वर्मा आदि ने सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................