बिग बीटल्स हरियाणा ने भिवाड़ी राजस्थान को चार विकेट से हराया

Aug 26, 2024 - 13:20
 0
बिग बीटल्स हरियाणा ने भिवाड़ी राजस्थान को चार विकेट से हराया

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब एवं सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा, भिवाड़ी के क्रिकेट क्लब और राठीवास हरियाणा के बिग बिटर्स क्रिकेट क्लब की टीमों में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आपस में भाईचारा बढ़ाने हेतु 22 /22 क्रिकेट मैच का आयोजन बाबा मोहन राम जी काली खोली मंदिर के पास भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया।
बीसीजी ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह और हर्ष शर्मा ने बताया कि सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने मिलकर जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया, उसके बाद राजस्थान भिवाड़ी के क्रिकेट क्लब की टीम के कप्तान लव खन्ना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में राठीवास हरियाणा की बिग बीटर्स क्रिकेट टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत गई। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर राठीवास हरियाणा की टीम के शशि भारद्वाज मैन ऑफ द मैच बने, उन्हें यूके स्पोर्ट्स और भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की और से टी शर्ट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, तथा बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिनेश गोठवाल, बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड अनिल यादव को दिया गया। इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, ग्रीन रूट के डायरेक्टर अनूप अरोड़ा, रिशु शर्मा, पोरस सिंह, हर्ष शर्मा, यूके स्पोर्ट्स के डायरेक्टर मोनू, आर जे तालीम, लव खन्ना, डा अमृतपाल घुम्मन, अनिल यादव, नरेंद्र कुमार, दीपक सिंह, सुमित कुमार, धर्मी दायमा, संदीप, ए आर पांडा, दिनेश बिट्टू, मुकुल, सतपाल राठी, संदीप राठी, मनजीत, धर्मेंद्र सिंह, अमित सहित कई खिलाड़ी और गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • मुकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................