भारतीय युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने उदय भानु चिब , खड़गे ने तत्काल प्रभाव से की नियुक्ति

Sep 22, 2024 - 19:26
Sep 22, 2024 - 19:35
 0
भारतीय युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने उदय भानु चिब , खड़गे ने तत्काल प्रभाव से की नियुक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बयान में कहा, 'माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री उदय भानु चिब, जो वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं, को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।' बता दें, उदय से पहले ये पद श्रीनिवास बी.वी. संभाल रहे थे।
जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस लिए गए इस फैसले को अहम माना जा रहा है क्योंकि चिब युवा कांग्रेस की इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। वह जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा थे। इस महीने की शुरुआत में, उदय को नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार अजय कुमार सधोत्रा ​​के रोड शो में भाग लेते हुए भी देखा गया था। अजय कुमार सधोत्रा ने जम्मू उत्तर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow