जन्मदिन पर आइसक्रीम लेने घर से निकले युवक की बाइक को कार ने टक्कर मारी, मौत
अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अंबेडकर सर्किल के निकट बुधवार रात करीब 10 बजे खुद के जन्म दिन पर आइसक्रीम लाने गए 26 साल के युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घर में खुशी की जगह मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 26 वर्षीय संजय कुमार कोली पुत्र खेमचंद का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के लिए अपने पुराने मकान चूड़ी मार्केट गया था। जहां से आइसक्रीम लाने की कहकर निकला। वापस लौटते समय रात्रि करीब 10 बजे अंबेडकर सर्किल के समीप कोई अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लेकर आया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक संजय अलवर के एमआईए में मेटसो कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।






