मन की बात में पीएम मोदी ने दिया सेहत का मंत्र

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। भाजपा खोह मंडल के बूथ संख्या 42 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा,ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 23 फरवरी को अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित किया। पीएम मोदी की मन की बात का ये 119वां एपिसोड रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से की गई । मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है ।और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वाला हूं। पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉचिंग की है। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की लिस्ट काफी लंबी होती चली गई। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के तीसरे हफ्ते प्रसारित किया जाता है। इस मौके पर हरिओम सिंह नरूका रघुनाथ बैरवा गोलू यादव योगेश यादव टोनू पंडित शशिकांत शर्मा ओमप्रकाश यादव सुशील जैन रिंकु चौहान सतीश शर्मा नेमचंद जाटव शैतान सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।






