बाल शिशु एवं विज्ञान मेले और लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष मनाया

तखतगढ़ (बरकत खान) रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक तखतगढ़ में आज ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय इकाई तखतगढ़ की बहिन भावना दीदी, बहिन ऊषा दीदी, समाज सेविका अकीता सोनी, मातृ भारती अध्यक्ष विमला तुषावरा, भाजपा नगर मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वीणा रावल के सानिध्य में मां शारदे, ॐ, मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ लोकमाता श्लोका अहिल्या बाईं होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
अंकिता सोनी ने लोकमाता श्लोका अहिल्या बाई के जीवन परिचय और उनके द्वारा किये गए कार्य पर प्रकाश डाला साथ ही बहिन भावना दीदी ने अहिल्या बाई के न्याय और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर उनके जीवन की घटनाओं के माध्यम से विस्तार से जानकारी करवाई गई।विद्या मंदिर की वरिष्ठ आचार्या सविता सुथार ने और रेखा चौहान ने भी उनके जीवन की घटनाओं और संघर्ष की कहानी उपस्थित मातृ शक्ति के सामने प्रस्तुत की गई। उपस्थित मातृ शक्ति ने शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं और विज्ञान मेले में भैया बहिनों से शिशु वाटिका पद्धति से शिक्षण की जानकारी ली गई। जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य इंदर सिंह राठौड़ ने बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका पर विस्तार से जानकारी करवाई गई और आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या मंदिर के समस्त भैया जी दीदीजी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन आचार्या रेखा चौहान ने किया।






