अपने माता-पिताश्री के नाम पुत्रो ने कैलाशनगर में उच्च शिक्षा के नए द्वार खोले
कालेज भवन में 8 करोड़ का खर्च कर उदारता का गजब उदाहरण प्रस्तुत किया
सिरोही (रमेश सुथार) धन तो बहुतों के पास है लेकिन उस धन का उपयोग आमजन के लिए खर्च कर जनता को बेहतरीन सुविधाए उपलब्ध करवावे ऐसे लोग है पर बहुत कम संख्या में है। ऐसे ही विरले पुत्र है पुरीबाई पुनमाजी माली टोरसो ग्रुप वाले।
पहले अपने गाँव झाड़ोलीवीर ,तलेटा के नाम को विख्यात करने के लिए उन्होंने दादर मुम्बई में रेडिमेन्ट के व्यवसाय में गाव के नाम से रेडीमेट कपड़े लांच किए और अब कैलाशनगर में 8 करोड़ की लागत से डिग्री कालेज का भवन बनाने का काम शुरू किया और उनके 5 भाइयों की कड़ी मेहनत व मोनेटरिंग से अलप समय मे कालेज बनाकर खड़ा कर दिया और अब जुलाई से इस नव निर्मित भवन में उच्च शिक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। इन 5 भाइयों ने तो कालेज शिक्षा ग्रहण नही की लेकिन अपने क्षेत्र की नई पीढ़ी के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था के लिए शानदार भवन बनाने में अपने धन का उपयोग कर समाज को एक नया संदेश दिया। माली समाज मे यह पहला परिवार होगा जिसने 8 करोड़ रुपये जनपयोगी कार्य के लिए खर्च किये हो। टोरसो ग्रुप के चेयरमैन शंकरलाल जी पी माली ने बताया कि तत्कालीन विधायक संयम लोढा की बजह से कैलाशनगर में कॉलेज स्वीकृत हुआ तो उन्होंने भवन बनाने का प्रस्ताव लोढा के समक्ष रखा तो उन्होंने केवल 15 दिन में हमारे व सरकार के बीच कालेज भवन बनाने का MOU करवाया। अगले माह नए कालेज भवन को दानदाता सरकार को सुपुर्द करने की पूरी तैयारी कर रहा है।
ऐसे दानदाता को सर्व समाज की ओर से बड़े स्तर पर सम्मानित कर उनका नागरिक अभिनंदन भी करने का धर्म निभाना चाहिए। टोरसो ग्रुप के चैयरमेन शंकरलाल माली के साथ युवा सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जुगनू वलदरा भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश राजपुरोहित व प्रवीण राजपुरोहित ने निर्माणाधीन कैलाशनगर कॉलेज की विजिट की और इस दौरान चल रहे निर्माण कार्य पौधारोपण आदी से शंकरलाल माली ने अवगत करवाया। इस नेक कार्य के लिए माली परिवार टोरसो ग्रुप को बधाई और शुभकामनाए दी

