वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी में साफ सफाई का अभियान शुरू

Jun 5, 2025 - 23:52
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी में साफ सफाई का अभियान शुरू

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन

कस्बे के मालाखेड़ा रोड स्थित प्राचीन बावड़ी का वदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्राचीन बावड़ी में साफ सफाई का अभियान विधि विधान से मुहूर्त योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार द्वारा गुरुवार को प्रारंभ कराया गया।
  इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मोहकम सिंह ने कहां की सभी अधिकारी वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान में सरकार की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण के कार्यों को हाथ में लेकर परंपरागत जल स्रोतों के जीर्णाेद्धार, साफ सफाई कार्य में स्वप्रेरित होकर भागीदार बने। उन्होंने अभियान को जन आंदोलन के रूप में गांव-गांव तक पहुंचाकर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों के सहयोग से वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान में सभी अधिकारी स्वप्रेरित होकर जल संरक्षण पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए टीम भावना के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि उपखंड क्षेत्र में ऐतिहासिक जल स्रोतों कुॅओं, बावड़ियों की साफ सफाई होने के साथ जीर्णाेद्धार भी कराया जाए। जल की महत्ता आदिकाल से हमारी संस्कृति में रही है। परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। और इसके लिए सभी विभागों को एकजुट होकर काम करना होगा।  और किसी भी प्रकार की देरी या अड़चनों को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने बावड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया। बावड़ी के पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी नगर पालिका को दिए।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित मुहूर्त समारोह में उपखंड अधिकारी सहित नायब तहसीलदार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा त्रिलोक मीणा प्रकाश प्रजापत मोनी पांडे सतीश बसवाल भोलू अवस्थी पिंटू बोहरा वेद प्रकाश शर्मा अंकित गुप्ता आदि सहित नगर पालिका के श्याम सुंदर पांडे कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक राहुल मीणा ,राज्यपाल नारायण सिंह लोकेश जितेंद्र विकास शर्मा गुलाब सिंह चेतराम हेमंत राजेश सिंह राजेश मीणा मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका द्वारा पर्यावरण रैली का आयोजन नरेगा कर्मियों द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................