वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम का आयोजन

अलवर (राजस्थान)
वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान का गुरुवार को अलवर जिले में प्रारंभ किया गया। प्रभारी सचिव वैभव गलेरिया एवं जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कटी घाटी स्थित नगर वन में इस अभियान का शुरूआत की। इस अवसर पर अभियान के तहत ही 20 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
जिला कलेक्टरअर्तिका शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पांच दर्जन गांवों की रूपरेखा बनाई गई है। जहां पर जल स्रोतों को चिन्हित कर कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही जिले को नौ ब्लॉक स्तर पर बांट कर जल टूयूरिस्ट स्पॉट बनाए जाएंगे तथा वर्षा जल संचयन कार्य भी जिले में कराए जाएंगे।
- अनिल गुप्ता






