गुहाला में कौशल विकास शिविर की विभिन्न गतिविधियां गुणात्मकता की और 24 जून को होगा शिविर का समापन

Jun 17, 2025 - 14:07
 0
गुहाला में कौशल विकास शिविर की विभिन्न गतिविधियां गुणात्मकता की और  24 जून को होगा शिविर का समापन

उदयपुरवाटी/ गुहाला (सुमेर सिंह राव)
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान मे ग्रुप स्तरीय कौशल विकास शिविर का आयोजन श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुहाला मे किया जा रहा है। शिविर मे कंप्यूटर, सिलाई, इंग्लिश स्पोकन, डांस, ब्यूटीशियन, पेंटिंग व मेहन्दी का प्रशिक्षण कुशल व प्रशिक्षित ट्रेनर टीम के द्वारा दिया जा रहा है।शिविर संचालक बसंती लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 75 संभागी सिलाई मे है जिसमे से 80 प्रतिशत महिलाओं के कपडे सिलने की कुशल कारिगर बन चुकी है।जो बाजार से सिलाई सीख रही होती है उन्हे महिने लग जाते है वे केवल 30 दिन  मे सीख  ग्रुप है।हाथ सफाई का कार्य बाकी जो शेष समय मे हो जाएगा। ऐसा ही कम्प्यूटर का हाल है। बच्चे अल्प समय मे कंप्यूटर प्रोग्रामों समझ रहे है।वर्ड प्रोग्राम,एक्सल, पेंटबर्स, पावर पाइंट, कटपेस्ट,फाइल,फ़ोल्डर,प्रिंटर कार्य आदि आदि कार्य करने लगे है।शिविर     का समय समय-समय पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा अवलोकन किया जाता रहा है। अवलोकन कर्ताओं ने शिविर की प्रशंसा की। आगन्तुक राज कुमार सांसी अध्यापक,विमलेश कुमार चेजारा अध्यापक एवं अशोक कुमार पालीवाल सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने एक_एक कम्प्यूटर सीपीयू भेंट किया जिसका लाभ भविष्य मे विद्यालय को मिलेगा।शिविर मे प्रदर्शनी हॉल भी लगाई जा रही है जिसे देखकर हर कोई प्रशंसा करते है।राजकुमार सांसद ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ ऐसा प्रशिक्षण होना चाहिए जिससे  छात्र शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात बेरोजगार ना रहे।आज पुष्पेन्द्र बाजिया वरिष्ठ सहायक ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण के दौरान सहभागियों को नेटवर्क की जानकारी दी।पेंटिंग प्रभारी रामगोपाल सैनी पेंटिंग कार्य के साथ साथ प्रदर्शनी कार्य बेखुबी निभा रहे है।शिविर प्रशिक्षण  सहयोगी कैलाश चन्द पालीवाल, नेमी चन्द जांगिड ,राजेन्द्र गुर्जर, किशोर कुमार सैनी सहयोगात्मक रूप से कार्य कर रहे है। शिविराधिपति हजारी लाल  सैनी ने बताया कि शिविर उत्तरोत्तर विकास कर रहा।समस्त प्रतिनियुक्त स्टाफ पूर्ण मनोयोग से कार्य  कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................