युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की जीवनलीला समाप्त
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के माचियाका बांस गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पवन पुत्र पूरण ने बीती रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में युवक को अलवर जिला अस्पताल रैफर किया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शुक्रिया को नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

