अलवर के राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र के दौरे पर रहे सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव

जामडोली मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के आयोजित शिविर भी शिरकत की

Jun 21, 2025 - 14:04
 0
अलवर के राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र के दौरे पर रहे सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव

रैणी (अलवर /महेश चन्द मीना) अलवर के लोकप्रिय सांसद और केन्द्रीय कैबिनेट (पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन) मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को रैणी-उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया और इस दौरान बन्नाराम मीना भी इनके साथ हर कार्यक्रम मे मौजूद रहे।
माचाड़ी कस्बे मे भी स्वागत सत्कार किया और इशवाना-बबेली - सालोली पंचायत पंचायतो से होते हुए भूलेरी पंचायत मुख्यालय पर भी सांसद संवाद कार्यक्रम मे शिरकत कर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के दौरान आयोजित शिविर मे केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सांसद सम्पर्क संवाद यात्र के दौरान आयोजित शिविर मे पंहुचे, जंहा पर केन्द्रीय मंत्री यादव के ग्राम पंचायत जामडोली, किलपुरखेडा, प्रागपुरा, भूलेरी ग्राम पंचायतों की समस्याएं सुनी और इसके साथ ही केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री यादव ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कराये जा रहे जनहित विकास कार्यो के बारे मे आमजन को सविस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जामडोली मे सरकारी सीनियर स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए 4 करोड 50 लाख रूपये स्वीकृत होने की भी जानकारी दी तथा इसके साथ ही जामडोली स्कूल मे अटल टिंकरिंग  प्रयोग शाला भी खोलने का आश्वासन दिया। 
कार्यक्रम मे जामडोली पंहुचे केन्द्रीय मंत्री को कलश यात्रा के साथ शिविर स्थल तक जे जाया गया तथा पुष्प माला पहनाकर व तस्वीर भेंट कर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया । इस दौरान राजगढ लक्षमणगढ विधानसभा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नरूका, महामंत्री ऋषिराज, रैणी मण्डल अध्यक्ष राजेश मीणा, पूर्व प्रधान देवकरण मीणा, मंडल प्रतिनिधि बादल सैन, जामडोली सरपंच मोहर बाई, सरपंच ऋषिराज मीणा, सरपंच ओमप्रकाश बैरवा, सरपंच रेखा देवी, डीसी मीणा, जयपाल मीणा, रोहिताश मीणा, राजेश पंचोली रैणी , प्रकाश दीक्षित, प्रेम धामाणी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं रैणी उपखण्ड अधिकारी हरकेश मीना सहित सभी विभागो से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे, जामडोली के बाद डेरा घाटा मे भी स्थानीय लोगो ने स्वागत सत्कार किया और फिर टहटड़ा होते हुए माचाड़ी से होते हुए टोडा नागर ठेकड़ा पर आयोजित बलराम दास महाराज के भंडारे मे प्रसाद लेने के लिए रवाना हो गए।  इस तरह से शनिवार को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री यादव ने सबसे ज्यादा समय रैणी-उपखंड क्षेत्र के गांवो मे ही बिताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................