राजस्थान पुलिस के जाबाज सिपाही छगन मीणा बने भारत का गौरव

वर्ल्ड पुलिस एंड फॉयर गेम्स 2025 में अमेरिका में जीता अंतराष्ट्रीय पदक

Jul 2, 2025 - 12:30
 0
राजस्थान पुलिस के जाबाज सिपाही छगन मीणा बने भारत का गौरव

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) सीकर जिले के खंडेला के खटुनदरा गांव के रहने वाले  राजस्थान पुलिस के जाबाज सिपाही  छगन मीणा ने  अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराते हुए  गोल्ड मेडल अपने नाम हासिल किया है।आदिवासी  समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि usa अमेरिका में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फॉयर गेम्स 2025 बर्मिंघम में भारत की ओर से  पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले छगन मीणा word  polices fire games 2025में शानदार प्रदर्शन करे हुए अमेरिका व कंबोडिया के खिलाड़ियों को पछाड़कर उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किशोरपुरा ने बताया कि यह न केवल राजस्थान पुलिस बल्कि संपूर्ण भारत के लिए गर्व का क्षण है। छगन ने यह साबित कर दिया कि पुलिस कानून व्यवस्था में  ही नहीं अंतराष्ट्रीय खेल जगत में भी देश को ख्याति दिला सकती है। छगन पिछले 12 साल से झुंझुनूं जिले के बगड़  शहर के पुष्कर व्यायाम शाला में अभ्यास कर रहे थे। छगन अमेरिका के बर्मिंघम में27 जून से 7 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में भारतीय पुलिस  दल का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इससे पहले छगन ने 2016एशियाई चैंपियन शिप ताइवान तथा 2019वर्ल्ड ओर फायर गेम्स चीन में भारत को गोल्ड तथा सिल्वर मेडल दिलवाए है। उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में राजस्थान को मेडल दिलवा चुके है। छगन के अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के समाचार के बाद संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है।छगन के इस अभूतपूर्व कीर्तिमान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधराराजे सिंधिया, कृषि मंत्री  डॉ किरोड़ी लाल पर्व डीजीपी हरीश मीणा, आदिवासी श्रीमीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व मंत्री रामनारायण नागवा, डीजीपी राजीव शर्मा जयपुर कमिश्नर खंडेला विधायक सुभाष मील,पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला, बंशीधर बाजिया,रिटायर्ड  आईपीएस रामदेव सिंह खेरवा, पुलिस महानिरीक्षक किशन सहाय, नेशनल खिलाड़ी  मेना जैफ कोच जयराम जेफ toda,राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव एवं पुष्कर व्यायाम शाला के संचालक उमेद सिंह,कुश्ती संघ के प्रवक्ता परमेंद्र सिंह, यूथ अध्यक्ष खंडेला विजय गांधी, समाज के  प्यारे लाल सालेदीपुरा, अखिल भारतीय राष्ट्रिय विकास परिषद के प्रहलाद मीणा कालूसर, राजेंद्र मीणा संवाददाता चेतन मीणा सहित अचल के कई वरिष्ठ लोगों ने छगन को बधाई दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................