बागोरा में समस्याओं का हुआ समाधान पंकज सैनी ने प्रशासन का जताया आभार
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती बागोरा गांव में 25 दिसंबर को हमारी न्यूज़ पेपर में बागोरा में समस्याओं के समाधान हेतु एक समाचार प्रकाशित किया गया था l क्षतिग्रस्त सड़क का पुन निर्माण करने एवं ग्राम पंचायत बागोरा बस स्टैंड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग रखी गई थी जिसमें विद्यालय में विज्ञान संकल्प खुलवाने की मांग सफल होने पर ग्रामीणों ने आगामी भावी जिला परिषद कांग्रेस प्रत्याशी उदयपुरवाटी वार्ड नंबर 13 के पंकज सैनी प्रदेश संयुक्त सचिव एनएसयूआई राजस्थान के नेतृत्व में यह दो मांगे रखी गई थी l मांगे सफल होने पर ग्रामीणों ने युवा नेता पंकज सैनी का आभार व्यक्त किया है l प्रदेश संयुक्त सचिव एनएसयूआई के पंकज सैनी के अनुसार ग्राम पंचायत बागोरा बस स्टैंड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग का सपना उनका सरकार हो गया है l