चार माह के आवासीय शिक्षण शिविर का प्रमाण-पत्र वितरण कर हुआ समापन

Nov 4, 2026 - 18:14
 0
चार माह के आवासीय शिक्षण शिविर का प्रमाण-पत्र वितरण कर हुआ समापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे की खंडेलवाल शिक्षण संस्थान, में गत चार माह से संचालितआवासीय शिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।  कार्यक्रम में जावली के प्रधानाचार्य लालचंद मीणा, कफ़नवाडा सरपंच श्रीमती भूतेरी देवी, लोक बिरादरी मंच के सदस्य सलामत खान एवं समाज सेवी संजय जाटव ने शिविर में शामिल किशोरियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शिविर प्रशिक्षक अंजली जांगिड़, अरशद खान, सविता एवं रंजना को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।  सभी अतिथियों ने किशोरियों के प्रयासों एवं सीखने की प्रक्रिया की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  कमलेश कुमार अवस्थी ने सभी किशोरियों को शिविर के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने शिविर में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए शिविर के समापन की घोषणा की।
यह चार माह का आवासीय शिक्षण शिविर किशोरियों के ज्ञान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ साथियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है