वरिष्ठ अध्यापक जबर सिंह शेखावत ने 48 वे जन्मदिन पर पौधा लगाकर लिया देखभाल करने का प्रण
गुरला (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक जबर सिंह शेखावत ने अपना 48 वा जन्मदिन टेकरी के बालाजी के महाराज पुनित दास जी के सानिध्य में पौधा लगाकर मनाया लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आज अपने साथियों के साथ मिलकर गुरला अरावली पर्वत श्रृंखला पर टेकरी के हनुमान मंदिर प्रांगण में अर्जुन का पोधा लगाकर और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि हमें सबको चाहिए कि हम अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या बच्चों के जन्म दिन पर पश्चिमी सभ्यता को छोड़ कर वातावरण की संभाल संभाल के लिए पौधे लगाने चाहिएं। सत्यनारायण टेलर शंकर लाल गुर्जर प्रकाश सरगरा दिनेश तिवारी आदि मोजुद रहें ।