नारायणपुर में विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

Jul 10, 2025 - 13:35
 0
नारायणपुर में विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

सकट. क्षेत्र के नारायणपुर गांव में श्री मुरली मनोहर चतुर्भुज मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से  क्षेत्र में अच्छी बारिश खुशहाली के साथ ही सुख समृद्धि की कामना के लिए चल रहे 23 वें श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ गुरुवार को हुआ। यहां आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर खीर मालपुर व हरी मिर्च की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। सरपंच मुकेश मंडावरी व पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा ने बताया कि भंडारे में 60 मण दुध की खीर 60 मण आटे के मालपुए व 15 मण हरी मिर्च की सब्जी की प्रसादी बनाई गई। वहीं भंडारे की प्रसादी को टैक्टर ट्रालियों में भरा गया और भंडारे का प्रसाद तैयार करने के लिए दर्जनों भट्टीया बनाई गई जिनपर लगभग 40 हलवाईयो की टीम ने भंडारे का प्रसाद तैयार किया। वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया कि भंडारा शुरू होने से पूर्व यज्ञाचार्य पं रामबाबू शर्मा के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । इस मौके पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी में पूर्णाहुति डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली में सुख समृद्धि की कामना की। वही कथा वाचक संत साईं राम महाराज ने श्रीमद भागवत कथा की महिमा का गुणगान किया और उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। महाराज ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं।  जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। कार्यक्रम में दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, राजगढ़ लक्ष्मणगढ विधायक मांगे लाल मीणा, थानागाजी विधायक प्रतिनिधि लोकेश मीणा, बसवा प्रधान सीता राम मीणा, राजगढ़ प्रधान प्रतिनिधि जयप्रताप राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। यज्ञ कमेटी की और से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। मंच का संचालन सकट सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी  ने किया। गुरु पूर्णिमा पर्व व यति महाराज की पुण्यतिथि  मनाई: नारायणपुर गांव स्थित श्री नारायण भागवत कुंज आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व व संत श्री यति दामोदर दास महाराज की 17 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई गई इस दौरान श्रद्धालुओं ने आश्रम में बनी यति महाराज की समाधि के समक्ष पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगा कर मत्था टेक मन्नत मांगी एवं आश्रम के संत सांई राम महाराज का तिलक कर आशीर्वाद लिया।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................