देवनगरी सिरोही में निःशुल्क मोक्ष रथ सेवा शुरू: देवनगरी सिरोही व आसपास भी रहेगी निःशुल्क सेवा

Jul 11, 2025 - 13:33
 0
देवनगरी सिरोही में निःशुल्क मोक्ष रथ सेवा शुरू:  देवनगरी सिरोही व आसपास भी रहेगी निःशुल्क सेवा

 सिरोही (रमेश सुथार)  देवनगरी सिरोही व आसपास के गांवों में शव यात्रा हेतु निःशुल्क मोक्ष रथ सेवा उपलब्ध रहेगी। समाज सेवी गोपाल सिंह राव ने बताया कि सामाजिक सरोकार के लिए समर्पित जीवन जीने वाले मीठा लाल भंडारी शांतिनगर सिरोही ने मोक्ष रथ बनाया है।जो 36 कौम के लिए  निःशुल्क उपलब्ध रहेगा । जरूरत मंद आवश्यकता होने पर समाज सेवी जय विक्रम हरण 8939498311, संजय शर्मा 7014347423 तथा ड्राइवर अयुब खान 9057260384 से सम्पर्क कर सकते है।

मोक्ष रथ में शव के साथ लगभग 20 शव यात्री भी बैठ सकते है।मोक्ष रथ में राम धुन बजाने की भी व्यवस्था है। समाज सेवी मीठालाल भंडारी ने बताया कि मोक्ष रथ की सारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी ।समाज सेवी भंडारी ने देवनगरी सिरोही व आसपास 15 किलोमीटर के दायरे में जरूरत होने पर सेवा का अवसर देने की अपील की।आम जन को समर्पित करने के अवसर पर समाज सेवी मीठालाल भंडारी,जय विक्रम हरण, गोपाल सिंह राव तथा ड्राइवर अयुब खान उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................