उदयपुरवाटी में पौधारोपण अभियान, एक पेड़ मां के नाम
उदयपुरवाटी: (सुमेर सिंह राव) कस्बे में 3 नंबर चुंगी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.राजेंद्र कुमावत ने अपने हर्बल गार्डन में पौधारोपण कर गार्डन में हरितमा की चादर को बढ़ाया।वैसे भी गार्डन में पहले भी कई औषधीय पौधे उगा रखे हैं और समय पर उनकी सर सम्भाल भी होती रहती है।डॉ.कुमावत का यह प्रयास न केवल हरियालों राजस्थान को समर्थन देने वाला है बल्कि इस माध्यम से एक सामाजिक संदेश भी दिया कि हर व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम मुहिम से जुड़ना चाहिए।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा भी लगाकर उसका संरक्षण करे, तो धरती पुनः हरि भरी हो सकती है और अपने इस पुनीत कर्म से धरती मां का सावन में एक अनुपम श्रृंगार होगा। कार्यलय स्टाफ के अलावा पर्यावरण प्रेमी शिवपाल सैनी गिरधरपुरा भी इस मौके पर उपस्थित होकर पौधारोपण में सहयोग किया।