नलदेश्वर कुंड में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत: जल भराव झरने, कुंडों में मौत का सिलसिला जारी
जिला कलैक्टर के आदेश और अपील हुए हवा हवाई
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिला कलैक्टर आर्तिक शुक्ला द्वारा विगत दिनों जल भराव क्षेत्र, झरने, कुंडों में नहीं नहाने की अपील करते हुए सावधानी बरतने को कहा गया। तथा संबंधित जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को इस प्रकार के हादसे नहीं होने के उपाय तथा पाबंद की बात दोहराई गई। लेकिन आमजन और अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिखाई देने से ऐसे स्थानों पर मौत का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को भी अलवर के समीप नलदेश्वर धाम पर स्थित कुंड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। अलवर शहर की स्कीम नंबर दो निवासी देव शर्मा पुत्र पंकज शर्मा (28वर्ष) की नलदेश्वर कुंड में गिरने से मौत हो गई सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मशक्कत कर युवक के शव को बाहर निकाला।देव शर्मा अपने दोस्त विपिन के साथ नलदेश्वर में घूमने गया था।