कारोई पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ की कार्यवा: 432000 रूपये की अवैध शराब जप्त

आरोपी चालक सुन्दर धानका, कण्डेक्टर अविनाश कस्वा व विनोद पिता रेबारी को गिरफ्तार किया।

Jul 15, 2025 - 13:25
 0
कारोई पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ की कार्यवा: 432000 रूपये की अवैध शराब जप्त

भीलवाडा (बद्रीलाल माली) महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के आदेश की पालना मे  धर्मेन्द्र सिह आईपीएस पुलिस अधीक्षक भीलवाडा के निर्देशन अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, व अवैध हथियार की धरपकड व निरन्तर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, सहाडा रोशन पटेल आरपीएस के निर्देशन व वृताधिकारी महोदय गंगापुर हरजीराम चौधरी के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह राठौड उनि पुलिस थाना कारोई के नेतृत्व में दौराने नाकाबंदी टीम द्वारा लग्जरी सवारी बस मे अलग-अलग ब्राण्ड की भारत निर्मित विदेशी शराब की कुल 108 बोतले (81 लीटर) जिनकी (अनुमानित किमत 04 लाख 32 हजार रूपये) एवं लग्जरी सवारी बस जब्त जिसकी (अनुमानित किमत 55 लाख रूपये) 03 आरोपी गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 15.07.2025 को थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह राठौड उ.नि. कारोई मय जाप्ता के उप तहसील कारोई के सामने दौराने नाकाबंदी पर भीलवाडा की ओर से एक ट्रावेल्स बस नम्बर युके 07 पीए 5803 ZING TRAVELS BUS आई जिसको रोककर बस की चैकींग शुरू की तो बस के पिछे डिग्गी को खोलकर देखा तो डिग्गी के अन्दर सवारीयो के सामान के साथ में तीन बडे ट्रोली बैग थे जिनको गहनता से चेक किया गया तो तीनो ट्रोली बैगो के अन्दर कुल 9 कार्टुनो में अलग-अलग ब्राण्ड की भारत निर्मित विदेशी शराब की कुल 108 बोतले (81 लीटर) जिनकी (अनुमानित किमत 04 लाख 32 हजार रूपये) एवं लग्जरी सवारी बस जब्त जिसकी (अनुमानित किमत 55 लाख रूपये) को जब्त कर 03 आरोपी 1-चालक सुन्दर पिता जगदीश धानका उम्र 37 साल निवासी हाउस नम्बर 396, ग्राम बामला-1 थाना भिवानी सदर जिला भिवानी हरीयाणा 2-कण्डेक्टर अविनाश कस्वा पिता भूपराम कस्वा जाति विश्नोई वार्ड नम्बर 06, 13 KND-A पुलिस थाना रावला मण्डी जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 3- विनोद पिता नानुराम रेबारी उम्र 22 साल निवासी कन्नोजिया की ढाणी धाबाई का खेडा थाना भदेसर जिला चितौडगढ राजस्थान को गिरफ्‌तार किया जाकर प्र.सं 80/2025 धारा 19/54, राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

जब्त सामग्री :- अलग-अलग ब्राण्ड की कुल 108 बोतले भारत निर्मित विदेशी शराब के कार्टुन एवं लग्जरी सवारी बस युके 07 पीए 5803 ZING TRAVELS

गठित पुलिस टीम :-

  •  सुरेन्द्रसिह राठौड  एसएचओ पुलिस थाना कारोई  दयाल राजोरा 
  •  मुकेश कुमार अनिल कुमार अशोक कुमार  राजपाल  (विशेष योगदान)
  • खेमराज राधेश्याम दिनेश कुमार रामचन्द्र  विजेन्द्रसिह 

गिरफ्तार अभियुक्त :-

  • चालक सुन्दर पिता जगदीश धानका उम्र 37 साल निवासी हाउस नम्बर 396, ग्राम बामला-1 थाना भिवानी सदर जिला भिवानी हरीयाणा
    कंडक्टर अविनाश कासवा पुत्र भूपराम कासवा जाति विश्नोई वार्ड नंबर 06, 13 केएनडी-ए थाना रावला मंडी जिला श्रीगंगानगर राजस्थान
  •  विनोद पिता नानुराम रेबारी उम्र 22 साल निवासी कन्नोजिया की ढाणी धाबाई का खेडा थाना भदेसर जिला चितौडगढ राजस्थान

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................