गैस एजेंसी मैनेजर की आंखों में मिर्च झोंक सवा लाख लूटे: पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की शुरू

Jul 16, 2025 - 12:16
 0
गैस एजेंसी मैनेजर की आंखों में मिर्च झोंक सवा लाख लूटे: पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की शुरू

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप मुंडावर कस्बे में बीती रात को अज्ञात लुटेरों ने सवा लाख रुपए सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
मुंडावर स्थित श्री बालाजी एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि वह बाईक पर सवार होकर कैश लेकर जब अपने घर जा रहे थे तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सुनसान इलाके में उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और सवा लाख रुपये लूट कर भाग गए।
उसने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह गोदाम से दिनभर की बिक्री की नकदी लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हरसोली रोड से मोहन बाग की ओर मुड़ा तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश व्यक्ति आए और एक ने  उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिय उसकी आंखें जलने लगीं बाइक से गिर पड़ा। तभी बदमाश उनके बैग में रखी नकदी, कैश बुक और डायरी लूट कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................