कीचड़ से सना मुक्तिधाम का रास्ता अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान सम्मान से अंतिम संस्कार करने का भी हक़ नहीं

Jul 17, 2025 - 03:23
Jul 17, 2025 - 04:44
 0
कीचड़ से सना मुक्तिधाम का रास्ता अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान सम्मान से अंतिम संस्कार करने का भी हक़ नहीं

जालौर (बरकत खान) आहोर तहसील के थांवला गांव के मुक्तिधाम का रास्ता कीचड़ से सना हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों को मुक्तिधाम पहुंचने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। खास बात यह है कि ग्रामीण मुक्तिधाम के रास्ते की हालत को सुधारे जाने के लिए कई बार जिम्मेदार को बता चुके है। मगर इसके बाद भीरास्ते की हालत को सुधारा नहीं जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय तो जनप्रतिनिधि व सरकारे वोट मांगने आ जाते है, लेकिन जब समस्याओं की बात होती है तो कोई दुबारा झांककर भी पीछे नही देखता है इस रास्ते पर इतना कीचड़ है कि पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शव यात्रा भी कीचड़ से होकर मुक्तिधाम ले जानी पड़ती है।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर कीचड़ समस्या काफी दिन से बनी हुई है। जिसके बारे में कई बार ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ताओ को बताया जा चुका है। लेकिन पंचायत के कर्ताधर्ता कोई ध्यान नहीं दे रहे है। वैसे तो क्षेत्र में अधिकांश सभी रास्तो के हालात खराब ही है… लेकिन मुक्तिधाम के रास्ते पर कीचड़ की समस्या गंभीर है।जिसका निदान करवाए जाने के लिए कई बार जिम्मेदारों को बता दिया गया है। मगर जिम्मेदार इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे है। अब इस तस्वीर को देखकर सवाल उठता है कि प्रशासन कोई सुध लेता है या नहीं… यूँही ग्रामीण इस कीचड़ भरे रास्तों को झेलते रहेंगे 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................