गैर मुमकिन रास्ते का सीमांकन करके आम सहमति से तत्काल जेसीबी से हटवाया रास्ते का अतिक्रमण

आराजी खसरा नम्बर 969 गैर मुमकिन रास्ते का सीमांकन करके आम सहमति से तत्काल जेसीबी से हटवाया रास्ते का अतिक्रमण। ग्रामीणों ने खुश होकर तहसीलदार, कानूनगो व हल्का पटवारी का माला व साफा पहनाकर किया स्वागत सम्मान।

Oct 26, 2025 - 05:22
 0
गैर मुमकिन रास्ते का सीमांकन करके आम सहमति से तत्काल जेसीबी से हटवाया रास्ते का अतिक्रमण

टहला (रितीक शर्मा)  तहसील के ग्राम बिरकड़ी  मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मे ग्रामीणों ने आम रास्ते मे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की लगाई गुहार टहला तहसीलदार ने किसानो की समस्या सुनकर तत्काल मौके पर जाकर राजस्व रिकॉर्ड को देखकर ग्रामीणों की सहमति से रास्ते का सीमांकन करवाकर करीब सात सौ मीटर लम्बाई का जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण तहसीलदार प्रवीण दहिया की कार्य प्रणाली व त्वरित रूप से समस्या का न्यायोचित रास्ते के दोनों तरफ के कीकर, मेड, तारबंदी आदि को जेसीबी से हटवाकर रास्ते को किया अतिक्रमण मुक्त आराजी खसरा नम्बर 969 गैर मुमकिन रास्ते का सीमांकन करके आम सहमति से तत्काल जेसीबी से हटवाया रास्ते का अतिक्रमण।

ग्रामीणों ने खुश होकर तहसीलदार, कानूनगो व हल्का पटवारी का माला व साफा पहनाकर किया स्वागत सम्मान।
इस दौरान ईश्वरमल,रामुलाल,नाथूराम घूँसाल्या,राकेश बैरवा,कृष्ण कुमार राडावाला,राजेश रामुका,पूरन बंगार, दिनेश घील,कमलेश शर्मा,सत्यनारायण,रामराय शर्मा रामकरण घील,कप्तान सिंह गुर्जर सहित कई किसान व ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................