आस्था एवं श्रद्धा भाव से मनाया हरियाली तीज का पर्व
लक्ष्मणगढ़ ( अलवर/ कमलेश जैन) हरियाली तीज का पावन पर्व आज आस्था एवं श्रद्धा भाव से क्षेत्र में मनाया गया। आज का उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है। उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। उपखंड क्षेत्र में इसे कजली तीज के रूप में भी मनाते हैं। आज सुहागन स्त्रियों ने व्रत निराहार रखा। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में आज के दिन महिलाओ ने श्रृंगार कर हरे एवं लालकपड़े पहन कर लोकगीत गाए सजे हुए झूलों पर झूली हैं और वैवाहिक जीवन में सुख और सद्भाव की कामना शिव पार्वती पूजा के दौरान की ।

