बंदरों और अवारा कुत्तों का आतंक, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Feb 12, 2026 - 02:27
 0
बंदरों और अवारा कुत्तों का आतंक, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

थानागाजी (अलवर) रितीक शर्मा। भूरियावास गांव में बंदरों और अवारा कुत्तों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पायला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर छोटे बच्चों को नोच देते हैं, घरों से सामान उठा ले जाते हैं और मटकी फोड़ देते हैं। इससे आमजन बहुत परेशान है। अवारा कुत्तों का भी आतंक बढ़ गया है।

उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पायला, रामकिशन गुर्जर, राकेश गुर्जर, रामप्रताप गुर्जर, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और उन्हें राहत मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................