शिक्षा के वातावरण निर्माण में एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान, दो दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
सकट कस्बे के पीएम श्री राउमावि में चल रहे एसडीएस सी व एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय ग़ैरआवासीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक रमेशपुरी गोस्वामी ने प्रशिक्षण में उपस्थित एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों को बालिका शिक्षा में सदस्यों की भूमिका एवं बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के वातावरण निर्माण में एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ढांचा गत योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अभिभावक शिक्षक वार्तालाप, वित्तीय नियम एवं लेखा प्रतिक्रिया, समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम बाल संरक्षण और जेंडर पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने जन सहभागिता एवं सामुदायिक जागृति पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण शिविर के समापन की घोषणा की। प्रशिक्षण शिविर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांकडा बास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनी का बास व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौकी दारों की ढाणी के एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया।

