विद्युत तार नीचे होने से बोडी बंद टोला टकराया" हादसा होने से टला
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे के मालाखेड़ा रोड स्थित स्टेट हाईवे पर आबादी क्षेत्र में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने से गुजर रही विद्युत लाइन के तार नीचे होने से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
सावधानी हटी दुर्घटना घटी इस स्लोगन पर दूसरों को नसीहत देने वाला विद्युत विभाग खुद अमल नहीं कर रहा है। विद्युतीकरण कार्य करने वाली एजेंसी व विभागीय लापरवाही के कारण आज भी क्षेत्र के कई स्थानो पर बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं। जर्जर और कम ऊंचाई पर झूल रहे बिजली के तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी एक बानगी आज सोमवार को दोपहर ट्रक नंबर एन .एल. 01 एल-2562 बस को साइड देते समय लटके हुए विद्युत तारों से टकरा गया। जिससे विद्युत की चिंगारियां निकली तेज धमाकेदार आवाज होने से राहगीर लोग सतर्क हो गए एवं भगदड़ मच गई। यह हादसा होने से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। इन्हीं विद्युत के नीचे तारों से पूर्व में भी एक टोला टकरा चुका है। आए दिन इन नीचे तारों से दुर्घटना बने रहने का खतरा बना हुआ है। लेकिन विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय दुकानदार विजय तिवारी जैकी खंडेलवाल मनोज विजय भगवान साहू अविनाश खारवाल राजेश सोनी अंकित खंडेलवाल ने विद्युत विभाग को बिजली के तारों को समय-समय पर जांचना और मरम्मत करना आवश्यक बताते हुए कहा कि पुराने और नीचे अवस्था में जर्जर तार कभी भी टूट सकते हैं। जिससे खतरा बढ़ सकता है। यह घटना बिजली विभाग को एक चेतावनी है कि बिजली के तारों की नियमित जांच और रखरखाव कितना महत्वपूर्ण है।


