भाजपा की जिला कार्यकारिणी में माली समाज को स्थान नही देना दुर्भाग्यपूर्ण: प्रदेश महामंत्री गोपाल माली

Aug 12, 2025 - 14:35
 0
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में माली समाज को स्थान नही देना दुर्भाग्यपूर्ण: प्रदेश महामंत्री गोपाल माली

गुरला:- (बद्री लाल माली )भीलवाड़ा भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा द्वारा बहुप्रतीशीत घोषित जिला कार्यकारिणी में माली समाज के किसी भी व्यक्ति को शामिल नहीं करने को लेकर माली समाज ने रोष जताया है।
राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने कहा कि 103 पदाधिकारियो व सदस्यों की जम्बो कार्यकारिणी में माली समाज के किसी भी व्यक्ति को नहीं लेना बड़ी दुर्भाग्य की बात है। भाजपा का माली समाज से लगता है मोह भंग हो गया है, तभी तो जिला कार्यकरणी में समाज के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया। वैसे यह समाज बीजेपी का हमेशा से ही वोट बैंक माना जाता है, संभव है इसलिए किनारा कर लिया हो। इसके पीछे की कहानी जो भी हो इतना जरूर है कि किसान वर्ग से जुड़ा माली समाज अपने आप को मक्खी मान रहा हैं, जिसको दूध से अलग फेंक दिया है। भाजपा से जुड़े माली समाज के लोग भी हैरत में हैं। वही कार्यकारणी में जगह नहीं मिलने को लेकर माली समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। जबकि 90 प्रतिशत माली समाज के लोग भाजपा को वोट देते हैं। इसके बावजूद भी माली समाज के किसी भी जनप्रतिनिधि को जिला कार्यकारिणी में शामिल नहीं करना समाज के लिए बड़े अपमान की बात है।
रोष व्याप्त करने वालों में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, महामंत्री सत्यनारायण माली, युवा महासभा के जिला अध्यक्ष उदय लाल माली, जिला मंत्री मुरलीधर सैनी और माली (सैनी) कर्मचारी संस्था के जिला अध्यक्ष तोताराम सांखला सहित समाज के कई गणमान्य लोग शामिल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................