रामगढ़ पुठी गांव में जन्माष्टमी पर हुआ भव्य कार्यक्रम, समाजसेवी बलीराम सैनी ने किया कार्यक्रम का विधि विधान से उद्घाटन

Aug 17, 2025 - 11:11
 0
रामगढ़ पुठी गांव में जन्माष्टमी पर हुआ भव्य कार्यक्रम,  समाजसेवी बलीराम सैनी ने किया कार्यक्रम का विधि विधान से उद्घाटन

रामगढ़ (अलवर / अमित भारद्वाज) रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र ग्राम पुठी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया श्री श्याम सखा मंडल पुठी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि समाजसेवी बलीराम सैनी के द्वारा भगवान कृष्ण की व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महा आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई श्याम सखा मंडल के सदस्यो के द्वारा समाजसेवी बलीराम सैनी का माला व साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम आर्मी के अध्यक्ष रामनिवास बरवाड़ा व रामगढ़ पत्रकार पार्षद नगर पालिका रामगढ़ अमित भारद्वाज पार्षदकमल कुमार पार्षद अजय खींची धर्मेंद्र यादव सहित नंदू कुमार थे सभी अतिथियों का श्याम सखा मंडल के द्वारा माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी  बलीराम सैनी ने कहां की भगवान कृष्ण का जन्म धरती पर सत्य की जीत असत्य की हार के लिए हुआ था जिस प्रकार उन्होंने कंस के द्वारा परेशान जनता को मुक्ति के लिए कंस का वध किया भगवान कृष्ण के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलें जो व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चलता है निश्चय ही वह सफलता की और अग्रसर होता है कार्यक्रम का मन संचालन बाबूलाल प्रजापत के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर भगवान कृष्ण की हनुमान जी की सीताराम जी की भोलेनाथ की दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर झांकियां की कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी गई वहीं नन्ही मुन्नी बच्चियों के द्वारा भगवान कृष्ण की बाल रूपी लीलाओं के ऊपर सामूहिक नित्य भी प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में श्याम सखा मंडल पुठी के अध्यक्ष संजय कुमार सहित रामकिशोर मेहरा पूर्व डायरेक्टर पंचायत समिति सदस्य रवि कुमार धनाराम राम सिंह रामकिशोर विनोद कुमार मुनेश अरुण राजेंद्र कुमार हरि ओम रविंदर मुकेश कुमार लेखराज टिंकू इत्यादि श्याम सखा मंडल के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................