मौसमी बीमारियों का गोविंदगढ़ में प्रकोप: उमस गर्मी से लोग बेहाल ,मौसमी बीमारियां बढ़ने से जुकाम बुखार के मरीज बढ़े, आउटडोर 650 के पार
गोविन्दगढ़, अलवर
गोविन्दगढ़ क्षेत्र में कई दिनों से लगातार पड़ रही धूप के चलते उमस में गर्मी से लोग बेहाल हैं साथ ही इस दौरान मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही है । जिसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविन्दगढ़ का आउटडोर लगभग 700 के करीब पहुंच चुका है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का कहना है कि मौसमी बीमारियों के कारण अस्पताल में रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी में प्रतिदिन सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के रोगी पहुंच रहे हैं। बुखार जुकाम की मुख्य वजह वायरल फीवर है। अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा बचाव के उपाय भी बताई जा रहे हैं जिसमें कूलर, पानी की टंकी में लारवा नहीं पनपने देना चाहिए और टंकी ,कूलर की समय-समय पर सफाई करते रहे बीमार होने पर रोगी खुद ही दवाई नहीं ले ,बीमार होने तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर ही दवा ले।
शिवकांत शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी गोविंदगढ़ ने बताया कि इन दिनों तेज धूप हुए उमस भरी गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है सीएचसी में प्रतिदिन सर्दी जुकाम बुखार खांसी के रोगी पहुंच रहे हैं बुखार जुकाम की मुख्य वजह वायरल फीवर है इसमें सावधानी बरतनी जरूरी है।