गोविन्दगढ़ : रानी लक्ष्मीबाई महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
गोविन्दगढ़, अलवर
गोविंदगढ़ कस्बे स्थित राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में आज अलवर से आई महिला ट्रेनर उर्मिला ,जयंती ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई सारे गुर सिखाए ।
कार्यक्रम प्रभारी प्रो.कविता मीना व प्रो. मोनिका ने बताया कि अब लडकियां किसी भी प्रकार के असमाजिक तत्वों से नहीं डरेंगी और उनका मुंहतोड़ जबाव देंगी। बालिकाएं अब निड़र होकर अपनी बात रखेंगी और हिम्मत और हौसले के साथ बुराई का सामना करेंगी । प्रशिक्षण को लेकर छात्राओं में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं साथ ही इस प्रशिक्षण से छात्रों का मनोबल बढ़ रहा है। आज के समय में बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं । यह क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र से है जहां पर इस प्रकार के आयोजनों से बालिकाओं के उत्साहवर्दन ओर मनोबल बढ़ाने में सहायता मिलती है।