नोगावां कस्बे में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन
रामगढ़ अलवर (अमित भारद्वाज)
चिड़वा रोड गणेश मार्केट स्थित श्री श्री 1008 श्री गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के श्रद्धा और भक्ति के साथ गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस शुभ अवसर पर गणेश मार्केट की स्वैच्छा से सभी प्रतिष्ठान बंद रही सभी दुकानदारों ने भंडारे में सहयोग किया ।
पं़ जगदीश तिवाड़ी ने बताया कि आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश जी महाराज कि विधी विधान द्वारा पुजा अर्चना कर 11.30पर प्रशाद का भोग लगा कर भंडारे का शुभारंभ किया रजत जैन ने बताया कि -गणपति बप्पा मोरया गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व हमें भक्तिभाव, सद्भावना और एकता का संदेश देता है। सभी भक्तजन इस महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।