जंगली सुवरों के आतंक से परेशान मंडफिया के किसान, मक्की की फसल को पहुंचाया नुकसान

Aug 28, 2025 - 12:15
 0
जंगली सुवरों के आतंक से परेशान मंडफिया के किसान, मक्की की फसल को पहुंचाया नुकसान

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                      

भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत सुरावास के पंचायत समिति सहाड़ा के मंडफिया गांव में लगातार सुवरो के आतंक से किसान परेशान है।  गांव के रामपाल जाट,अम्बा लाल,राजू जाट ने बताया कि मंडफिया गांव में हाल ही में मक्की की फसल को सुवरो द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया गया है और किसानो की खड़ी फसल को बर्बाद कर चुके हैं जिसके उनको काफी नुकसान हो गया है इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई करने से किसानों में भारी रोष है किसानों का कहना है कि हमारी पूरी मेहनत को इन सुवरो के द्वारा नष्ट कर दिया गया है जिसे हमें काफी नुकसान पहुंचा है प्रशासन इसकी तरफ जल्दी कदम उठाए और हमें इस समस्या से छुटकारा दिलाए गांव के नाथूलाल जाट की करीब चार बीघा मक्की को नुकसान पहुंचा गया है और अंबालाल और राजू जाट के करीब एक बीघा मक्की को सुवरो ने नष्ट कर दिया।  जिनसे उनको काफी नुकसान हो गया है और फसल बर्बाद होने से उनका आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।  प्रशासन इस तरफ जल्दी कार्रवाई करें और इन सुवरो के आतंक से मुक्ति दिलाए। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................