छात्र-छात्राओं ने तैयार किए मिट्टी के इको फ्रेंडली गणपति बप्पा:सफायर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाई गणेश चतुर्थी
गुरला (बद्री लाल माली ) ऊपनगर पुर में श्री सफायर इंटरनेशनल स्कूल देवली रोड़ पुर में गणेश चतुर्थी की पूर्वसंध्या पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे कक्षा पहली से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गतिविधियों में भाग लेकर गणपति बप्पा के प्रति अपनी श्रद्धा और कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मूर्ति शिल्प, चित्रकला, थाली सज्जा, श्लोक वाचन एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक पर्वों से जोड़ना है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का परिचय दिया बल्कि सहयोग, एकाग्रता और परंपराओं का महत्व भी सीखा।
स्कूल के प्रधानाध्यापिका हंसा राठोड़ ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। तथा उन्होंने भगवान श्रीगणेश से विद्यालय, विद्यार्थियों और समस्त समाज की उन्नति व खुशहाली की मंगलकामनाएँ की।
गतिविधि प्रभारी निधी त्रिवेदी ने बताया, बच्चों ने रेखा व रंगों की सहायता से भगवान गणेश जी की मनमोहक सुंदर छवि बनाई, तो वही पर्यावरण अनुकूल मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथ ही फूलों, सिंदूर, ज्योत, दीये और अन्य वस्तुओं से पूजा की थाली सजाकर भगवान के प्रति प्रेम और कृतज्ञता प्रकट किया। डायरेक्टर ललित सिंह राणावत व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। गोरव जोशी ने श्री गणेश की जाकी की प्रस्तुति दी बच्चों एवं विधालय स्टाप का मन मोह लिया।

