समृद्ध ग्राम पंचायत की श्रेणी में है रैणी पंचायत

Aug 28, 2025 - 12:51
 0
समृद्ध ग्राम पंचायत की श्रेणी में है रैणी पंचायत

रैणी (अलवर/ महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित ग्राम पंचायत रैणी इन दिनो समृद्ध ग्राम पंचायत की श्रेणी मे है।
आप सभी को जानकार बहुत खुशी होगी कि हमारी रैणी ग्राम पंचायत का नाम डिजिटल रूप से देश की समृद्ध पंचायत में की श्रेणी सम्मिलित किया गया है।
यह हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है।यह आप ओर हम सभी की मेहनत का परिणाम है।इसके लिए बुधवार को रैणी पंचायत मुख्यालय पर  डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस - गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया से अधिकारी  आनन्द कटौक्ष  (DDG/ITS-DoT) ,‌ दिनेश गर्ग  (GM/ITS- BSNL Alwar),  अनसुल (ADG/ITS-DoT), आर सी मीना (DGM BSNL), लोकेंद्र गुप्ता (AGM), स्माइल खान (SDE Bharatnet Nodel) ग्राम पंचायत रैणी मे सरपंच रैणी , ग्राम विकास अधिकारी रैणी, एसडीएम, तहसील , सभी स्कूल, हास्टल, अस्पतालों, पटवार घर, किसान सेवा केन्द्र, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ई मित्रों,सभी सरकारी संस्थाओं एवं निजी संस्थान के भारत सरकार द्वारा लगाए गए इंटरनेट कनेक्शन की कनेक्टिविटी का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मिले तथा सुनिश्चित किया कि सभी इन्टरनेट सुविधाओं का सभी लोग उपयोग कर रहे हैं या नहीं तथा ग्राम पंचायत भवन रैणी में सरपंच रैणी तथा सभी अधिकारियों के साथ मिटीग की गई।
इस मौके पर आनन्द कटोक्ष  (DDG/ITS- DoT) ने बताया कि जो भी समृद्ध पंचायत को हमें पुरी तरह डिजिटल बनना है। 
इसके लिए  गांव के लोगों जागरूक बनाना होगा एवं डिजिटाइजेशन के महत्व को समझते हुए सभी घरों में इंटरनेट कनेक्शन देना हमारी प्राथमिकता होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजनेस में इंटरनेट की महत्व हो समझाया। तथा बताया कि जल्दी ही समृद्ध ग्राम पंचायत लेवल पर एक DAC(Digital Advisory committee) डिजिटल एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसकी हर महीने में एक बार मिटीग होगी।DAC  छः सदस्यीय कमिटी होगी। जिसमें सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्रीय BSNL अधिकारी,एक स्कूल प्रिंसिपल,एक डाक्टर एवं एक कोई एनजीओ/सोसल वर्कर का सदस्य शामिल होंगे। चुकी रैणी ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों को एवं सरकारी सभी संस्थाओं को इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ दिया है।
यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है तथा जल्दी से जल्दी प्रत्येक गांव में जल्दी से जल्दी इन्टरनेट सुविधाओं पहुंचाएंगे।हम सभी मिलकर कोशिश करेंगे की रैणी की तरह रैणी, राजगढ क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों को भी समृद्ध पंचायत की श्रेणी में लाने की कोशिश करेंगे।इसके लिए बीएसएनएल क्षेत्रीय अधिकारी सुखराम मीणा  सभी ग्राम पंचायतों को समृद्ध पंचायत बनाने में पुरा सहयोग रहेगे ताकि क्षेत्रीय गांवों का ज्यादा से ज्यादा डिजीटल विकास सम्भव हो सके।  मिडिया को यह सारी जानकारी बीएसएनएल क्षेत्रीय अधिकारी सुखराम मीना के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................