विधायक रमेश खींची ने किसानों के साथ खेतों पहुंचकर खराब फसलों का किया निरीक्षण
कठूमर (दिनेश लेखी)। विधायक रमेश खींची ने रविवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र के गाँव रेटा में पहुंचकर अत्यधिक बरसात होने से खराब हुई किसानों की फसलों का निरीक्षण किया। कई गांवों में पहुंचकर किसानों से चर्चा कर उनके खेत में पहुंचकर खराब हुई फसलों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
विधायक खींची एवं उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने बाजरे की फसलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही फसलों में हुए नुकसान के संबंध में किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिलाने हेतु अति शीघ्र जिले के अधिकारियों प्रदेश के अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि स्वयं एक किसान परिवार से हैं और उन्होंने भी बाजरे सहित अन्य फसलों को बोया था। वह फसलें भी खराब हुई हैं. ऐसे में वे अपने किसान भाइयों के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं और किसानों को राहत मिल सके इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रही हैं।
इस मौके पर गोपेश भारद्वाज, सियाराम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, गुड्डू सरपंच, विजेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी सरपंच, प्रकाश चौधरी, मोहित अवस्थी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।